धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

नवरात्र के पावन अवसर पर डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। नवरात्र के पावन अवसर पर समाजसेवी डॉ. ग्याशी राम गुप्ता जी ने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

डॉ. गुप्ता ने इस पावन अवसर पर सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने से मन को शांति मिलती है तथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति आस्था और मजबूत होती है।

नवरात्र के पावन दिनों में भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button