ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

बजट में किसान कर्मचारी व्यापारी श्रमिकों व महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है:ओम प्रकाश यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए बजट प्रस्ताव को सराहनीय बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच का चलते बजट से प्रदेश के हर नागरिक को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध शहीद सैनिक परिवार को सहायता राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ किया जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री द्वारा बहुत सराहनीय है। श्री यादव ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच को दर्शाता है उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर तक हरियाणा परिवहन की बस में मुक्त बस यात्रा तथा ग्रामीण विकास की अनेक योजनाएं बजट में बनाई गई है। बजट में किसान, कर्मचारी,व्यापारी,श्रमिकों व महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। इस बजट से हरियाणा में तरक्की के नए आयाम स्थापित होंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button