बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोशल मीडिया के लिये गाड़ी से उतरे 

 ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

संभाग मिडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह रवानगी के लिए गाड़ी में बैठने के बाद उतरे गाड़ी से और पहुंचे रूम नं 107 अलग से की मुलाक़ात
बीकानेर,केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने राजस्थान दौरे में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं से अलग से मुलाक़ात कर सबको चौंका दिया । बीकानेर में तो मीटिंग के बाद शाह गाड़ी में बैठकर रवाना हो रहे थे कि उन्हें याद आया कि सोशल मीडिया टीम को उन्होंने समय दिया हुआ है तो अपने तय कार्यक्रम में देरी के बावजूद वो फिर से होटल के रूम नं 107 में गये ओर सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत से सोशल मीडिया टीम के कार्यों का फ़ीडबैक लिया ओर आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी ली । जहां एक ओर संगठन की बैठक में उन्होंने मंत्रियों व ज़िलाध्यक्षों की क्लास ली वहीं सोशल मीडिया टीम से उन्होंने स्नेह पुर्वक बात कर ये साबित कर दिया है कि पार्टी सोशल मीडिया के प्रति बहुत गंभीर है वहीं वो बीकानेर संभाग सहित सोशल मीडिया राजस्थान के काम से संतुष्ट दिखे। सभी सोशल मीडिया कार्यकर्ता अपने आपको प्रसन्नचित्त गोरवान्वित महसूस कर रहे थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button