बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा में “वंदे भारत पार्क” का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 16 फरवरी। रेलवे स्टेशन के समीप सीएसआर कोष से बनने वाले “वंदे भारत पार्क” का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किया ।

यह बाग एग्रीकल्चर कंपनी सिंजेंटा के सहयोग से निर्मित होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक अरूण चौधरी, रेलवे अधिकारी, सिंजेंटा के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यह पार्क बालोतरा की सुंदरता को बढ़ावा देने के साथ निवासियों के लिए भी हितकारी होगा। यह पार्क लोगों को प्रकृति के करीब लाएगा और उन्हें स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा।

सिंजेंटा के अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस पार्क के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। यह पार्क बालोतरा शहर के लिए एक नया लैंडमार्क बन जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button