उत्तर प्रदेशबस्तीराजनीति
जनता जनार्दन से छल और फरेब कर रही बीजेपी सरकार महेन्द्र श्रीवास्तव
तमंचे पर डिस्को करा रही भाजपा सरकार - कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती – कांग्रेस आर.टी.आई विभाग के प्रदेश महासचिव गोरखपुर बस्ती मंडल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वर्तमान सरकार के नीतियों और नियत में खोट, किसान मजदूर नौजवान बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं मंहगाई जीना बेहाल क़र दिया है नये बजट मे महिलाओं को भी नजर अंदाज किया गया है कांग्रेस नेता श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति के माध्यम कहा है कि भाजपा सरकार नहीं एक गिरोह चला रही है, ई.डी.,सीबीआई का दुरुपयोग करके विपक्ष को फर्जी तरीके से प्रताड़ित क़र लोकतंत्र की हत्या कर रही है ये लोग केवल सरकार बनाने के लिए जनता जनार्दन से छल और फरेब करके सरकार में आने के लिए तरह तरह के वादे जनता जनार्दन से करते है और सरकार बनने पर उन वादो को भूल जाते है। बेरोजगार नौजवानों से किए गए वादे दो करोड़ रोजगार एवं 15-15 लाख खाते में आने के और किसान की आय दोगुनी करने की बात कहकर बीजेपी सरकार भूल जाती है कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा है कि आम जनमान की सोच अब बदल गई है और आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव में इनके जुल्मों का हिसाब जनता करेगी लोकसभा चुनाव मे इनके नफरती इरादों को कांग्रेस धूल चटाने का कार्य करेगी भाजपा का मुख्य उद्देश्य तोड़ मरोड़ क़र सत्ता हासिल करना और जनता जनार्दन से जुमलेबाजी करना है।

Subscribe to my channel

