ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा ने नारनौल में शुरू किया गांव चलो अभियान-डॉ पवन सैनी पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*भाजपा ने नारनौल में शुरू किया गांव चलो अभियान-डॉ पवन सैनी पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक*
*प्रदेश संयोजक ने ली बैठक, जिला अध्यक्ष ने दिया अभियान की सफलता का भरोसा*
गांव चलो आभियान के प्रदेश संयोजक डाक्टर पवन सैनी (पूर्व विधायक लाड़वा) का नारनौल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दयाराम यादव एवं जिला संयोजक यतेंद्र राव ने शाल उढाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहां पर गांव चलो अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक डॉक्टर पवन सैनी जी है और जिले में एक संयोजक और दो सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं ।
*जिले के उपाध्यक्ष यतेंद्र राव गांव चलो अभियान के संयोजक हैं। मुकेश शर्मा व अरुण को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। महामंत्री राजेंद्र यादव को भी नियुक्त किया गया है। ज़िला अध्यक्ष ने बताया की डाॅ पवन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक लेने आए हैं। गांव चलो अभियान के निमित ज़िले में 781बूथ है। इनके लिए 15 कार्यकर्ता मंडल के शिक्षक के रुप में जींद में जायेंगे। जींद में 3 तारीख़ को ट्रेनिंग होगी व वापस आकर वे मंडलों में प्रशिक्षण देंगे।*
गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ पवन कुमार ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय जगत प्रकाश नड्डा जिन्होंने पूरे देश भर में लाखों बूथों पर लाखों प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए जायेंगे। ठीक इसी प्रकार ही हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी हरियाणा के सभी बूथों पर जाएंगे। 24 घंटे का प्रवास हरियाणा में भी होगा। इस 24 घंटे के लिए राष्ट्रीय सत्र पर तैयारी हो चुकी है । प्रदेश स्तर की कार्यशाला हो चुकी है।
*जिला सत्र पर कार्यशला 27जनवरी हो चुकी है ।अब मंडल सत्र पर कार्यशाला होनी है। 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के 311 मंडलों की बैठक होगी। इसके बाद 24 घंटे का प्रवास पूरे हरियाणा में 20000 बूथों पर होगा। जिला महेंद्रगढ़ में कुल 781 बूथ है। यतेंद्र राव ने बताया समस्त ज़िले के भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे और वहां जाकर वहां की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।*
उन्होंने कहा कि बूथ समिति कैसी है, वहा कोई दर्शनीय स्थल है, विद्यालय कैसा है, यूथ टीम से मिलेंगे,कोई पुरस्कृत व्यक्ति है, कोई पुरुषकर्त खिलाड़ी है, अधिकारी है, एक्स सर्विसमैन है, स्वतंत्रता सेनानी का परिवार है, उनसे जाकर मिलेंगे।सरकार की रीति नीति को आमजन तक पहुँचायेंगे।ऐसे 24 घंटे का प्रवास होगा। जिसमें मंडल अनुसार सभी प्रवासी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाएंगे। गांव चलो अभियान के ज़िला संयोजक यतेंद्र राव व महेन्द्रगढ़ जिला अध्यक्ष दयाराम यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें। पूरे प्रदेश के 20000 बूथों पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी 9, और 10 फ़रवरी को पहुंचेंगे।
*डॉ पवन सैनी ने बताया कि जिस तरह से देश राम मय हुआ है, धारा 370 हटी है, विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं है।केंद्र और हरियाणा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।*
Subscribe to my channel


