ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन किया गांव बड़गांव का दौरा

रतन राव नेता जेजेपी ने राजस्थानी पगड़ी पहनकर स्वागत किया!

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 6 जनवरी। जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल विधानसभा के गांव बड़गांव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का भव्य स्वागत जेजेपी नेता रतन राव के नेतृत्व में किया गांव के सरपंच विकास यादव ने रतन राव नेता जेजेपी के नेतृत्व में राजस्थानी पगड़ी पहनकर स्वागत किया रतन राव ने दुष्यंत चौटाला से गांव की कुछ प्रमुख मांगे रखी! रतन राव जेजेपी नेता के नेतृत्व में

गांव के सरपंच विकास डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सामने गांव की मुख्य मांगे रखी वह इस प्रकार से है-:1.गांव में छतरी से लेकर गांव नागतिहाडी की सीमा तक रास्ते का निर्माण करवाना!

2.गांव में पार्क का निर्माण करवाना!

3.गांव में ही लाइब्रेरी खुलवाना!

4.गांव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाना!

5.गांव की फिरनी से पीडब्ल्यूडी रोड से प्राइमरी स्कूल तक का पुननिर्माण करवाना!

6.नहर से लेकर जोहड़ (स्कूल के पीछे)तक सीवर लाइन बिछावना!

7.महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में बिजली पानी तथा सड़क की व्यवस्था करना!

8.धनपत के खेत से लेकर न 11 तक रास्ते का निर्माण करवाना!

रतन राव नेता जेजेपी व विकास सरपंच को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया कि जो अपने गांव की जायज मांगे रखी है उनको जल्द ही पूरा किया जाएगा!हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस कर रही है। ग्राम पंचायत अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकती। डिप्टी सीएम आज अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन , बड़गांव,में जनसभा को संबोधित किया! उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर एक समान विकास कार्य करवाए हैं। इसी की बदौलत आज हरियाणा देश में खेल, उद्योग और कर संग्रहण में अग्रणी श्रेणी में खड़ा है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से नारनौल- दादरी सड़क मार्ग के कारण जिला महेंद्रगढ़ पिछड़ापन का दंस झेल रहा था। बीजेपी-जेजेपी सरकार ने 300 करोड रुपए खर्च करके इस मार्ग को प्राथमिकता दी और आज यह कार्य अंतिम चरण में है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 600 प्रकार की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन करके नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। अब नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले किसान को एक फरद लेने के लिए भी कई माह पटवारी के चक्कर काटने पड़ते थे,लेकिन आज एक क्लिक पर फरद उपलब्ध है। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव,तेज प्रकाश एडवोकेट,हलका अध्यक्ष भोजराज यादव,नवीन राव,रमेश यादव,अशोक सैनी,सुरेंद्र पटीकरा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:- गांव की प्रमुख मांगे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने रखते हुए जेजेपी नेता रतन राव

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button