देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रदेश के लाखों नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है-सीताराम यादव विधायक अटेली

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा प्रदेश के लाखों नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है-सीताराम यादव विधायक अटेली*
*सरकार ने आयुष्मान चिरायु हरियाणा योजना लागू करके गरीब नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है-रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री*
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव बवाना व डुलाना, अटेली खंड के मोहलड़ा व सलीमपुर, नांगल चौधरी खंड के गांव नियामतपुर व मौरुंड तथा निजामपुर खंड के बामनवास व पवेरा गांव में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव मोहलड़ा व सलीमपुर में अटेली विधायक सीताराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, वहीं बवाना में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
*अटेली विधायक सीताराम यादव ने गांव मोहलड़ा में संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।*
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गांव बवाना में संबोधित करते हुए कहा कि गरीब नागरिकों को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त करते हुए सरकार ने आयुष्मान चिरायु हरियाणा योजना लागू करके बहुत बड़ी राहत दी है। इसी प्रकार किसानों के लिए फसल बीमा योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना लागू करके उनका आर्थिक उत्थान किया है। उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Subscribe to my channel


