ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड में सावित्रीबाई फुले को किया याद-भारती सैनी प्रधान जिला भाजपा महिला मोर्चा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

        *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 108वें एपिसोड में सावित्रीबाई फुले को किया याद-भारती सैनी प्रधान जिला भाजपा महिला मोर्चा*

           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का रविवार 108वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान रेवाड़ी रोड स्थित अपने आवास पर महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री के भाषण सुनने के बाद भाजपा जिला महिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले को याद किया है।

                *उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर कालखंड को हमारी विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है। सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नाचियार जी ऐसी ही विभूतियां हैं। सावित्रीबाई फुले ने बेटियों के लिए कई स्कूल शुरू किए और समाज सुधार में योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं और वंचितों के लिए आवाज उठाई। जब महाराष्ट्र में अकाल पड़ा तो उन्होंने लोगों की मदद के लिए अपने घर के दरवाजे भी खोल दिए। सामाजिक न्याय का ऐसा उदाहरण विरले ही देखने को मिलता है।*

            उन्होंने कहा कि विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियों में से एक नाम रानी वेलु नाचियार का भी है। तमिलनाडु के मेरे भाई-बहन आज भी उन्हें वीरा मंगई यानी वीर नारी के नाम से याद करते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ रानी वेलु नाचियार जिस बहादुरी से लड़ीं और जो पराक्रम दिखाया, वो बहुत ही प्रेरित करने वाला है।

         *इस मौके पर महिला मोर्चा जिला सचिव रविना सोनी, उपासना यादव, योगिता सैनी, मुकेश यादव, राज सैनी, मनीषा मित्तल, आशा शर्मा, संतरा देवी व योगिता भी मौजूद रही।*

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button