धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

डॉ॑.अरुण जी चौधरी और श्रीमान मदनजी चोपड़ा के साथ दरिया देवी के परिवार को आर्थिक सहायता

 

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

डॉ॑.अरुण जी चौधरी और श्रीमान मदनजी चोपड़ा के साथ दरिया देवी के परिवार को आर्थिक सहायता

*कल दिनांक 25 दिसंबर 2023 को पचपदरा विधायक डॉ॑.अरुण जी चौधरी के द्वारा,मेघवालो का धोरा पहुंचकर बालोतरा नगर परिषद के द्वारा नरेगा श्रमिक कार्य करते समय दिनांक 16 दिसंबर 2023 मृतक स्व श्रीमती दरिया देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली अर्पित कि गई। स्व.श्रीमती दरिया देवी मेघवाल के परिवार को साँत्वना देते हुए कहा। कि दरिया देवी के बच्चों को मां की पूर्ति तो नहीं हो सकती लेकिन हम लोग घटनास्थल वार्ता अनुसार राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्रीमान मदनजी चोपड़ा द्वारा 50,000/रुपये की राशि, श्री विधायक महोदय के हाथों से समाज के मौजूद लोगों की मौजूदगी में, दरिया देवी के परिवार को दी गई, एवं श्री चोपड़ा साहब एवं विधायक साहब का सभी समाज के लोगों ने, धन्यवाद एवं आभार वक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्री मदनजी चोपड़ा,भाजपा नेता गोविन्द मेघवाल, लक्षाराम गडवड, मूलाराम, गणपत गड़वड़,भंवरलाल भाटी, पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र डागी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल आर्य, जैसाराम बारुपाल,लक्ष्मण माली राणाराम बारूपाल, केवलराम जयपाल, देवाराम बोस, चंपालाल बारूपाल, खीमाराम चौहान, हंसराज बारूपाल, पुखराज भाटी, कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी जिला बालोतरा के डायरेक्टर बाबूलाल नामा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button