LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विकसित भारत संकल्प यात्रा गारंटी वाली गाड़ी गुरुवार को पहुंची ज़िले के चार ग्राम पंचायतों में

*भारत सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देकर किया जागरूक* *ड्रोन प्रदर्शन में दिखा ग्रामीणों का उत्साह*

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 21 दिसंबर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ की गारंटी वाली गाड़ी ने गुरुवार को पंचायत समिति कल्याणपुर के ग्राम पंचायत मूल की ढाणी और गोडावास एवं पंचायत समिति सिवाना के ग्राम पंचायत गोलिया और गुड़ा पहुंचकर भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जन जागरूकता की और वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया। शिविरों में विद्यार्थियों और आमजन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के पहुँचने पर अत्यंत भव्यता से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में विभागवार काउंटर लगाये गये है। इन काउंटरों पर नागरिकों का विभिन्न योजनाओं के तहत हाथों-हाथ पंजीकरण किया जा रहा है। शिविरों में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित कर योजनाओं के बारें में जागरूकता फैलाई। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। शिविर में ड्रोन प्रदर्शन कर उन्नत कृषि का प्रदर्शन किया गया जिसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। शिविरों में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा स्वस्थ संतान प्राप्ति की कामना की गई।

उपखंड अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने आमजन से पंजीकरण अवश्य करवानें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना (ग्रामीण); पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन नेशन वन राशन, पीएम विश्वकर्मा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकतम लाभ उठाने के लिए आमजन को प्रेरित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों को इन कार्यक्रमों के दायरे में लाना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button