LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

सतनाली की निशुल्क झूगी पाठशाला में सर्दियों के कपडे भेंट कर मनाया जन्मदिवस 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

एक छोटी सी पहल ग्रामीण सेवा ट्रस्ट सतनाली द्वारा संचालित अंजली निःशुल्क झूगी पाठशाला के बच्चों के संग जन्मदिवस पर पाठ्य , सर्दी के टोपे व खाद्य सामग्री व 1100 रुपए भेंट करते हुए श्यामपुरा निवासी अजय मोनू शेखावत ने बताया कि हमे समाज मे नियमित रूप से सकारात्मक योगदान देने वालो का हौसलाफजाई करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि इनके हौंसलो से इंसानियत रूपी पौधा बढ़ता रहे । हम यूँ ही अधिक से अधिक कमाने, साधन जुटाने के निष्फल प्रयासों में लगे रहते हैं। जब हमारे जीवन का अंत होगा तो समस्त अर्जित साधन यही रह जाने है केवल दूसरें लोगों की सहायता से कमाया पुण्य कर्म ही मनुष्य जन्म को सार्थक करता है । विशेष अवसरों पर फिजूलखर्ची की बजाय जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए । उन्होंने बताया कि नीरज सतनाली के नेतृत्व में टीम एक छोटी सी पहल के द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय व समाज में सकरात्मक सन्देश देने वाले होते है । झूगी संचालिका अंजली तंवर ने अजय मोनू शेखावत का आभार प्रकट करते हुए जन्मदिवस पर किये गए कार्य को अनुकरणीय बताया । इस अवसर पर रवि वालिया , जतिन ,नीरज सतनाली,उमेश, धर्मेंद्र, नरेंद्र बिंटू मांढीयाली , उपस्थित रहे ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button