ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है: डाॅ अभय सिंह यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है: डाॅ अभय सिंह यादव

*यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति चेतना उत्पन्न कर राष्ट्र को आगे ले जाना है*

           विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा बुधवार को नारनौल खंड के गांव बदोपुर, जादुपुर, नांगल चौधरी खंड के गांव भोजावास, श्योरामनाथपुरा, कनीना खंड के गांव गागड़वास, बचिनी तथा महेंद्रगढ़ खंड के गांव जाट व पाली गांव में पहुंची। गांव भोजावास व बदोपुर में नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। वहीं जादुपुर व श्योरामनाथपुरा में बीजेपी जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गांव जाट में समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, पाली में सरपंच देशराज, गागड़वास व बचानी में एसडीओ अजय कुमार यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

                  *नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है। इसके लिए देश के हर नागरिक को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जागृत होना चाहिए तथा सभी को यह सोचना चाहिए कि हमें अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोगों में राष्ट्र के प्रति चेतना उत्पन्न कर राष्ट्र को आगे ले जाना है तथा आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है।*

                 उन्होंने कहा कि विभाग अपने विभाग से संबंधित स्टार लगाकर योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। आमजन की जो भी समस्याएं हैं वह उस विभाग से संबंधित ुस्टॉल पर जाकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। अगर हम ठीक से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तो निश्चित ही एक दिन हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

       *इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मनोहर-मोदी की डबल इंजन की सरकार अंतोदय के सिद्धांत पर चलते हुए आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। यह यात्रा प्रदेश के लाखों पात्र नागरिकों को योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य करेगी। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया है।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button