उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
रुधौली थाना परिसर में नायब तहसीलदार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। जनपद के रुधौली थाना परिसर में प्रख्यापित आदेशों के अनुपालन में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अधिकारी नायब तहसीलदार रूधौली नीरज सिंह व थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र रहे। दिवसाधिकारी की सुनवाई में कुल 16 शिकायते आए हुए फरियादियों द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई। प्राप्त 16 शिकायतों में 15 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुई तथा एक प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त हुआ उपस्थित अधिकारियों द्वारा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया व शेष 14 शिकायतों के क्रम में गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारीगण को आदेशित किया गया। इस दौरान लेखपालगण के साथ समस्त उपनिरीक्षक एवं बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


