बालोतरा, 08 दिसंबर। मुख्य सचिव महोदया के निर्देशों की अनुपालना में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के क्रियावन्यन के लिए जिले में नोडल नियन्त्रण अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान हेतु जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार को नोडल नियन्त्रण अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबलीराम जाट को बालोतरा जिला ग्रामीण क्षेत्र के लिए तथा नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी व सिवाना अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार को अपने-अपने शहरी क्षेत्रों में सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी नोडल अधिकारीगण राज्य सरकार के नोडल अधिकारी एवं नोडल विभागों में सम्पर्क एवं समन्वय कर इस अभियान की क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे। स्थानीय स्तर पर सभी संबंधित विभागों की शीघ्र बैठक आयोजित कर क्रियान्वयन की व्यवस्थित योजना बनाकर राज्य सरकार को सूचित भी करेंगे।