देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षास्वास्थ्यहरियाणा
रक्तदान महादान है, इससे किसी के भी जीवन को बचाया जा सकता है-डॉ पूर्ण प्रभा प्राचार्य
एनसीसी दिवस पर 20 छात्राओं ने सिविल अस्पताल में किया रक्तदान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनसीसी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पूर्ण प्रभा जी की अध्यक्षता में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रथम प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग जिसमें लगभग 20 कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें सुप्रिया प्रथम स्थान पर रही सरिता द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही दूसरी प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता जिसमें 12 कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें कंचन प्रथम अनुष्का द्वितीय तथा स्नेहा तृतीय स्थान पर रही।
*एनसीसी अधिकारी डॉ मीना यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी कैडेट्स सिविल अस्पताल नारनौल गए तथा अपना रक्तदान किया। उन्होंने स्लोगन के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि रक्तदान महादान है, इससे किसी का जीवन बच सकता है। अतः हम सभी को अपनी क्षमता अनुसार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इसके बाद सभी कैडेट्स पटीकरा गांव में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर कैडेट्स ने शहीदों को फूल माला अर्पण की तथा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए कैडेट्स ने शपथ ली कि वह भी उन शहीदों की तरह ही अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।*
इस अवसर पर पटीकरा के बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एंबेसडर घनश्याम शर्मा भी उपस्थित थे इसके बाद सभी कैडेट्स महाविद्यालय आए महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की तथा कहा कि एक कैडेट्स को अपने देश के विकास और उन्नति में हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा देश सेवा ही उसका उत्कृष्ट कार्य होता है। अतः सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए प्राचार्य जी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
*इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाॅफ, जिसमें डॉ जे एस मोर, डॉ सतीश सैनी, डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ सोनू जागलान, डॉ संजय तंवर और डॉ चंद्रमोहन, पीआरओ राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रमुख रहे।*

Subscribe to my channel


