ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
30 वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव के समापन पर उपायुक्त नारनौल ने किया युवाओं को पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल न्यूज़*
30 वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव के समापन पर उपायुक्त नारनौल ने किया युवाओं को पुरस्कृत
*दोनों दिन कुल 500 टीमों की रही भागीदारी, ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी भी जीतने से भी बडी-मोनिका गुप्ता, उपायुक्त*
*उपायुक्त का युवाओं से आह्वान, मोटे अनाज को करें खान-पान में शामिल*
दो दिवसीय 30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आज सभागार भवन में समापन हुआ। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में दोनों ही दिन कुल 500 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान एकल लोकगीत, समूह लोकगीत, भाषण व्याख्यान, इंप्रूविंग मिलेट प्रोडक्शन साइंस प्रतियोगिताएं, फोक सांग एकल व फोक सांग समूह के अलावा भाषण व तत्तकालीन व्याख्यान से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई।
*युवाओं ने मोटे अनाज की थीम पर अपने भाषण दिए। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मोटा अनाज अपनाने का संदेश दिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवा रही है ताकि युवा राष्ट्र स्तर तक पहुंच कर अपनी पहचान बनाएं और जिले का नाम रोशन करें।*
उन्होंने कहा कि सफलता वह चीज है जब तैयारी का अवसर के साथ मिलन होता है तो वह जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच पर युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। जीतना हारना लगा रहता है, लेकिन भागीदारी जीतने से भी बडी है। जो लगातार प्रयास करता रहता है उसे सफलता जरूर मिलेगी।
उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब भी कोई लड़की सफल होती है तो उसमें पिता व पति का अहम रोल होता है। यहां बैठे हर नागरिक का फर्ज है कि वह अपनी बेटियों को बराबर अवसर दें। लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें।
*उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ शिक्षा व खेल के अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहा है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे आगे की प्रतियोगिताओं के लिए भी अपना अभ्यास जारी रखें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की समृद्ध संस्कृति व परंपरा को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अपनी प्राचीन संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।*
उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने खान-पान में मोटा अनाज (मिलेट) को शामिल करें। इसकी खासियत को देखते हुए वर्ष 2023 को मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष घोषित किया गया है। हमें फास्ट फूड से बचना चाहिए। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ राजकीय महिला कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानचंद राणा ने किया। इस मौके पर राजकीय कालेज की प्राचार्या पूर्ण प्रभा, आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद कुमार, कृष्ण अवतार, आईटीआई से सुनील यादव, सत्यनारायण, महावीर, वीरेंद्र कुमार तथा सुदर्शन के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Subscribe to my channel


