ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

24 दिसम्बर को गौड़ ब्राह्मण सभा करेगी विप्र प्रतिभाओं का सम्मान

सदस्यता अभियान की भी बढ़ाई तिथि

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल । श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के सदस्यता अभियान के तहत करीब 700 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, यह जानकारी देते हुए श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट ने बताया की सभा ने 6 माह पूर्व सभा का सदस्यता अभियान शुरू किया गया था जिसके अन्तर्गत सभा को लगभग 700 से अधिक आवेदन आजीवन सदस्य बनने के लिये प्राप्त हुये हैं इस प्रकार जिला महेन्द्रगढ़ के गौड ब्राहमण समाज में सभा के सदस्य बनने में बढ रही रूचि के दृष्टिगत सभा की कार्यकारिणी ने अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़ने के लिये सदस्यता अभियान की अवधि 31 दिसम्बर 2023 तक बढ़ा दी गई है ।

उन्होंने विप्रजनों से अनुरोध है किया कि जिला महेंद्रगढ़ के गौड़ ब्राह्मण समुदाय के अधिक लोग अधिक व्यक्तियों को, जो इस सभा के संविधान के अनुसार आजीवन सदस्य बनने की योग्यता रखते हैं, सभा का आजीवन सदस्य बनने के लिये प्रेरित करें ।

श्री महता ने कहा की गत 5 वर्षों से इस सभा द्वारा विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 24 दिसम्बर 2023 को रविवार प्रातः 11 बजे सभा भवन में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला महेन्द्रगढ़ के गौड ब्राहमण समाज के ऐसे सभी बुजुर्गा पुरूष व महिलाओं को भी सम्मानित किया जायेगा जिनकी आयु 85 वर्ष या इससे अधिक हो गई है ।

उन्होंने अनुरोध है कि आप अपने अपने क्षेत्र में ऐसे प्रतिभाशाली व बुजुर्ग विभूतियों के नाम पते, सम्पर्क फोन नम्बर व आधार कार्ड की प्रति सभा प्रधान व सचिव के पास 15 दिन के अन्दर अन्दर भिजवाना सुनिश्चित करें जो इस कार्यक्रम में सम्मानित होने की योग्यता रखते हैं ताकि निर्धारित समय से पहले ही आयोजन की रूप रेखा व व्यवस्था तैयार की जा सके और योजनाबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हो सके।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button