ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सरकार जन्म से लेकर शिक्षा व शादी तक उठा रही लड़कियों की जिम्मेदारी- मोनिका गुप्ता उपायुक्त

हमारी लाडों-हमारी शान" पर सेमिनार आयोजित, उपायुक्त ने शुरू की ऐतिहासिक परंपरा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

    उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज सभागार भवन में “हमारी लाडो-हमारी शान” पर आयोजित सेमिनार में जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे लड़का व लड़की में कोई फर्क ना करें। दोनों के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम करें। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगले माह से जिन गांवों में लिंग अनुपात बहुत खराब है, उन गांव में लड़की के जन्म पर प्रशासन की ओर से कोई एक सरकारी प्रतिनिधि कुआं पूजन में शामिल होकर खुशी में सम्मिलित होगा। इस ऐतिहासिक परंपरा को शुरू करने में उपायुक्त ने सभी नागरिकों का साथ, समर्थन और सहयोग मांगा।

              *जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित एक आह्वान कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ हमारा अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार जन्म से लेकर शिक्षा व शादी तक लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के इस संकल्प को साकार करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। ऐसे में सभी नागरिक बेटियों को शिक्षा से लेकर खेल तक बराबरी का मौका दें ताकि जीवन में अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकें।*

               उन्होंने गोलगप्पा बेचने वाले उदय सैनी द्वारा बेटी के जन्म पर मुफ्त में गोलगप्पे खिलाने की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि एक वे मां-बाप है जो बेटी होने पर इतनी खुशी जाहिर करते हैं। वहीं आज भी समाज में कुछ ऐसे मां-बाप हैं जो बेटी को बोझ मानते हैं। हमें ऐसा भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर वाह फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन डा पंकज गौड़ ने किया। कार्यक्रम में स्लम एरिया की 50 बेटियों को भी बुलाया गया जिन्हें एक एनजीओ की तरफ से शिक्षा दी जा रही है।

                    *इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस, एएसपी प्रबिना पी, सीएमओ डॉ रमेश चंद्र आर्य, डीडीपीओ आशीष मान, सीडीपीओ सरला व रामानंद अग्रवाल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button