गुनामध्य प्रदेश

भाजपा के चारों प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

प्रभावी रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई ताकत

(जिला ब्यूरो चीफ विकास अन्नोटिया) 

गुना। विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा ने ऐतिहासिक नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा जिला गुना द्वारा चारों प्रत्याशियों के समर्थन में प्रताप छात्रावास में एक विशाल जनसभा का आयोजन रखा गया जिसमे हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनसभा संबोधन पश्चात प्रताप छात्रा वास से नामांकन रेली निकाली गई। जिसमे गुना जिले की चारों विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी जिसमें बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, गुना से पन्नालाल शाक्य, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा एवं राधौगढ़ से हीरेन्द्र सिंह बंटी बना सहित भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एक खुली जीप में शामिल होकर सामूहिक नामांकन रेली से निकले।

नामांकन रैली से पूर्व दोपहर 12 प्रताप छात्रा वास से शुरू हुई। रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथो में पार्टी के झंडे उठाकर चल रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई व लाडली बहना की तख्तियां हाथो में लेकर चलती दिखी। रैली में स्थानीय ढोल, डीजे शामिल थे। भाजपा प्रत्याशीयों नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रेली छात्रा वास से आरंभ होकर आंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा होते हुए युवराज क्लब में समापन हुआ। इससे पूर्व जन समर्थन रेली को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय, उप्र से केविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, गजेंद्र सिंह सिकरवार, योगेंद्र लुंबा, हरी सिंह यादव, राजेंद्र सिंह सलूजा, विकास जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। आमसभा को संबोधित करते हुए बमोरी विधानसभा प्रत्यासी श्री सिसोदिया ने कांग्रेश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनके शासन काल के 10 सालों में प्रदेश को गड्डे में धकेल दिया। न सड़के थी, न बिजली थी और न ही पानी था। लेकिन जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और 2003 में भाजपा सरकार बनी। और तब से लेकर आज तक इस प्रदेश में विकास की गंगा बह निकली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो लाडली बहना योजना चलाकर इस प्रदेश की बहनों को संबल दिया उनको आर्थिक रूप से मजबूत कर मेरी बहनों की काया कल्प ही बदल गया। हर गरीब को आवास, गैस कनेक्शन, फसल बीमा सहित सैकड़ों जन कल्याण कारी योजना से गांव गरीब की दिशा बदल दी। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने दिया और श्री सिकरवार ने जन समर्थन रेली में आएं लोगों से आने बाली 17 तारीख को गुना जिले के चारों विधानसभा प्रत्यासियों को आशीर्वाद देते हुए कमल खिलाने का आग्रह किया।

इसके साथ ही पन्नालाल शाक्य, हिरेंद्र सिंह और प्रियंका मीणा ने भी मंच को संबोधित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि जन समर्थन रेली में चारों विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होकर भाजपा में विश्वास जताया। मंच का संचालन गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय ने किया ब आभार जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने माना।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button