धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नवरात्रि के रंग में रंगा ‘संडे स्पोर्ट्स लैब’, डांडिया के साथ हुआ रविवार का शुभारंभ

तीन किलोमीटर रनिंग से लेकर माइंड गेम तक बच्चों ने दिखाया उत्साह, विभिन्न शहरों से पहुंचे प्रतिभागी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित संडे स्पोर्ट्स लैब में रविवार की सुबह इस बार खेल और फिटनेस के साथ नवरात्रि के रंग में नजर आई। नवरात्रि के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों और युवाओं ने डांडिया एवं डांस के साथ की। इसके बाद तीन किलोमीटर रनिंग, एक्सरसाइज, टीम एक्टिविटीज और माइंड गेम्स के माध्यम से बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

कार्यक्रम में तीन किलोमीटर रनिंग के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद आयोजित माइंड गेम प्रतियोगिता में रिया, अक्षिता और पार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

संडे स्पोर्ट्स लैब में इस बार सुजानगढ़ से अर्पिता शर्मा, दिल्ली से दीधिति शर्मा तथा सूरतगढ़ से कृतिका बरावड़ विशेष रूप से पहुंचीं। इनके अलावा कई नए बच्चों ने भी पहली बार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नए प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ाया।

डांडिया गतिविधि के दौरान जयपुर से यश अग्रवाल एवं वैभवी मित्तल भी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने बीकानेर में 13 एवं 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रम के लिए बच्चों और DSF टीम को आमंत्रित किया।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने कहा कि संडे स्पोर्ट्स लैब का उद्देश्य बच्चों को केवल खेल तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना भी है। नवरात्रि के अवसर पर डांडिया के माध्यम से बच्चों को उत्सव और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास इसी सोच का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग शहरों से लोगों का संडे स्पोर्ट्स लैब से जुड़ना इस बात का संकेत है कि यह पहल धीरे-धीरे एक व्यापक युवा मंच का रूप ले रही है।

फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने कहा कि संडे स्पोर्ट्स लैब में हर रविवार बच्चों को कुछ नया सीखने और करने का अवसर देने का प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि बच्चे रविवार की सुबह मोबाइल और स्क्रीन से दूर मैदान में बिताएं, खेलें, फिट रहें और एक-दूसरे से सीखें।”

उन्होंने कहा कि खेल के साथ मानसिक खेल, डांस और टीम गतिविधियों को जोड़ने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में बच्चों ने “नशे को ना, खेलों को हां” का संदेश भी दिया। फाउंडेशन की टीम ने बताया कि आने वाले समय में संडे स्पोर्ट्स लैब में नए खेल, फिटनेस गतिविधियां और मानसिक विकास से जुड़े गेम्स लगातार जोड़े जाएंगे।

नवरात्रि के रंग, डांडिया की ताल और खेल की ऊर्जा के साथ संडे स्पोर्ट्स लैब की यह सुबह बच्चों के लिए उत्साह, फिटनेस और सीख से भरी रही।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button