बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बीकानेर में 25 अक्टूबर को होगा ‘सक्षम उत्सव’, दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। दिव्यांगजनों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से सरस फाउंडेशन की ओर से ‘सक्षम उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को बीकानेर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की थीम “सहानुभूति नहीं, साथ और सम्मान की अभिलाषा” रखी गई है।
सक्षम उत्सव के माध्यम से दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, मॉडलिंग, कविता, अभिव्यक्ति, खेलकूद, हस्तकला, चित्रकला और हस्तलेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में शैक्षिक, चिकित्सा, योग, सुरक्षा, करियर एवं रोजगार से संबंधित सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए हैंडीक्राफ्ट और रेडीमेड उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अपनी चुनौतियों और कमजोरियों पर विजय प्राप्त कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा दूसरों के लिए प्रेरणा बने हैं, उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
15 अक्टूबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सक्षम उत्सव में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांगजन 15 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित मंच और पहचान मिल सके।
संपर्क:
पिंकी शर्मा
प्राचार्य एवं चेयरमैन, सरस फाउंडेशन
मोबाइल: 9314142366
आयोजकों ने आमजन से भी इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि किसी प्रतिभाशाली दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का अवसर मिल सके।
Subscribe to my channel


