बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिव्यांग बच्चों ने हिमाड़ा रिसॉर्ट में उठाया वाटर पार्क का आनंद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा), बालोतरा के 50 दिव्यांग बच्चों के लिए सोमवार का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहा। बच्चों ने हिमाड़ा रिसॉर्ट में आयोजित विशेष भ्रमण के दौरान वाटर पार्क का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों ने पानी में खेलकर और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर खूब खुशियां मनाईं।

भ्रमण के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न विशेष व्यंजनों एवं स्वादिष्ट भोजन की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई। बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह दिखाई दिया।

विद्यालय के 50 दिव्यांग बच्चों के लिए हिमाड़ा रिसॉर्ट के प्रदीप बाफना द्वारा निःशुल्क प्रवेश, वाटर पार्क एवं भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गईं। इस मानवीय पहल के लिए संस्था ने भामाशाह प्रदीप बाफना एवं हिमाड़ा रिसॉर्ट परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

संस्था की ओर से कहा गया कि बाफना परिवार द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिया गया स्नेह और अपनापन उनके लिए विशेष अनुभव रहा। ऐसे सहयोग से बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने, मनोरंजन करने और नई अनुभूतियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

सवेरा संस्था ने भामाशाह प्रदीप बाफना का बच्चों के प्रति स्नेह, सहयोग एवं उदारता के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button