कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरयू नदी में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
संत कबीर नगर
कार्तिक मास के पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जनपद संत कबीर नगर के विभिन्न नदियों में हजारों भक्तों द्वारा आस्था की डुबकी लगाई गई। तथा लोगों द्वारा दान दक्षिणा भी किया गया।
जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिड़हर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां सरयू की गोद में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना किया। तथा नहाने के बाद कुछ भक्तों द्वारा गोदान भी किया गया। तथा महिलाओं और बच्चों के द्वारा मेले का आनंद लिया गया। और खूब खरीदारी भी की गई। इसी प्रकार क्षेत्र के रामबाग घाट पर, चांडी़पुर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाई गई। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन किसी भी घटना को देखते हुए पूरी मुस्तैदी से खड़ी रही। धनघटा थाना अध्यक्ष केडी सिंह अपने पुलिस साथियों के साथ मेला में जगह-जगह घूमते नजर आए। तथा पूरी तरह से मुस्तैद रहे। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी धनघटा रविंद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी, सीओ राम प्रकाश पूरी मुस्तैदी से मेला में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर लगाए हुए थे।

Subscribe to my channel


