LIVE TVधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल के समीप गांव खटोंटी खुर्द में प्रख्यात कथावाचक आचार्य बजरंग शास्त्री ने किया संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ… कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           

   नारनौल के समीप गांव गांव खटोंटी खुर्द में आयोजक श्रीमति पिंकी शर्मा पूर्व सरपंच एवं उनके सुपुत्र कमलकांत शर्मा, मनीष भारद्वाज एवं समस्त शर्मा परिवार के द्वारा आयोजित 18 अगस्त से 24 अगस्त तक संगीतमय श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें कथा से पूर्व आज कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया। जिसमे सर्वप्रथम मुख्य यजमान श्री कमलकांत शर्मा, मनीष भारद्वाज , रमेश शर्मा, प्रवीण शर्मा , नवीन शर्मा भारद्वाज परिवार द्वारा आचार्य मनीष शास्त्री पं.संदीप शास्त्री एवं पं.राहुल जी ने विधिविधान से श्री गणपति पूजन , कलश और नवग्रह तथा षोडश मातृका और पितरों का पूजन करवाया और सभी कलशो सहित ठाकुर जी का भी पूजन किया गया गया। 

       *कथा के शुभारम्भ पर आचार्य बजरंग शास्त्री जी ने कलश यात्रा का का शुभारम्भ करवाया और मंदिर से घोड़ी बग्गी, बैण्ड बाजे , राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी और ध्वजा से युक्त भव्य 101 कलशों की यात्रा निकाली गई, जो समस्त ग्राम से होते हुए कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।जहाँ पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान द्वारा भागवत जी का पूजन करवा कर भागवत जी को विराजमान किया गया। व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर भागवत आचार्य पं. बजरंग शास्त्री जी का तिलक माला के द्वारा आयोजक ने पूजन किया।*

              कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए कथा के आयोजक पिंकी शर्मा 

ने बताया की प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को भागवत कथा का रसपान करवाएंगे और कथा 

के आयोजक ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस धार्मिक आयोजन मे सपरिवार आकर कर भाग लेने की अपील की। आयोजक ने बताया कि कोई भक्त इस कथा में किसी कारण ना पहुंच पाए तो इस कथा का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल आचार्य बजरंग शास्त्री जी पर भी किया जा रहा है। प्रथम दिवस की कथा मे आचार्य बजरंग शास्त्री जी ने बताया की भागवत की कथा सहजता में मिलना बहुत कठिन है जीव के जब बहुत जन्मों के पुण्य उदय होते है तब श्री मद भागवत कथा की प्रप्ति होती है भागवत की कथा धन्य है जो कष्टों को दूर करने वाली है जो जीव श्रद्धा और विश्वास के साथ इस की कथा को श्रवण करता है प्रभु उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है और जीव परम पद को प्राप्त करता है ।     

                *प्रथम दिवस की कथा में आचार्य जी ने भागवत का महात्म्य का वर्णन किया और बताया की जब धूंधकारी जैसा पापी व्यक्ति जिसने अपने पूरे जीवन में सभी पाप कर्म किये वो भी भागवत पुराण को सुनने से पवित्र हो गया तो जो जीव श्रद्धा और विश्वास के साथ इस कथा को सुनते है तो उनकी महिमा तो अपरम्पार है। जहाँ पर भी भागवत की कथा होती है, वहाँ पर भगवान राधाकृष्ण अवश्य ही दर्शन देते है और सभी भक्तो की मनोकामनाओ को पूर्ण करते है ।*

              इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश शर्मा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, प्रेमलता बहन , सुलोचना शर्मा , मोनिका शर्मा , गौरव शर्मा , अजीत शर्मा , तेजपाल शर्मा , अशोक शर्मा , परी सहित सैकडों की संख्या में मातायें बहनो सहित काफी संख्या में अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button