LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना खीरी पुलिस द्वारा बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*थाना खीरी पुलिस द्वारा बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 04 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में, थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को आज जगसड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*मुकदमे का विवरण:*
• मु0अ0सं0 0486/26 धारा 65(2), 351(3), 352 BNS एवं 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• दीपू यादव पुत्र तौलेराम उर्फ बरकत यादव निवासी ग्राम छंगा गौढी थाना व जिला खीरी उम्र करीब 20 वर्ष
• गिरफ्तारी का स्थान: जगसड़ तिराहा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह
2. उप-निरीक्षक पशुपतिनाथ तिवारी
3. कांस्टेबल पंकज निर्मल
4. कांस्टेबल जोनी


Subscribe to my channel


