बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

वी क्लब जसोल बालोतरा ने संस्कृत विद्यालय में किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वी क्लब जसोल बालोतरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत विद्यालय बालोतरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष नीलम ढेलड़िया के नेतृत्व में संस्कृत विद्यालय को पौधारोपण के लिए चुना गया, जहां विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में क्लब की चार्टर अध्यक्ष ऋतु जी जिंदल, रीज़न चेयरपर्सन खुशबू ढेलडिया , अध्यक्ष नीलम ढेलडिया व सह सचिव उर्मिला महेश्वरी उपस्थित रहे।

क्लब की सचिव नेहा सिंघवी ने कहा कि “पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य का आधार बन सकता है।”

 क्लब अध्यक्ष नीलम ढेलड़िया ने कहा कि “हमारी कोशिश है कि सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाए। पौधारोपण के साथ इन पौधों की देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

विद्यालय में उपस्थित गजेंद्र जी सर, धीरा राम जी, खेता राम जी सर, राजेश कुमार मीणा जी सर एवं सुनीता जी मैडम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

वी क्लब जसोल बालोतरा की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button