ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस एवं बीएमए के मध्य औद्योगिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

संवाददाता दीपक शर्मा

 

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रभावी समाधान हेतु भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA ) द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे बीएमए हाउस, भिवाड़ी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय, आईपीएस सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान बीएमए पदाधिकारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात, चोरी की घटनाओं की रोकथाम, श्रमिकों की सुरक्षा तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की । पुलिस अधीक्षक ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि भिवाड़ी पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण (Site Visit) कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सकता है। बैठक के दौरान उद्योगों एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा अपराधों की रोकथाम के लिए नियमित संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button