LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों को बाजरा की फसल का मुआवजा देना चाहिए

राधेश्याम शर्मा पूर्व विधायक एवं रिटायर्ड डी.ई.टी. सी 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

निजामपुर नलवाड़ी क्षेत्र के गांव पवेरा, घाटाशेर, सरेेली, निजामपुर, नापला,नारेङी,छिलरो तथा गावड़ी के खेतों में बाजार की फसल का नुकसान देखकर दुख हुआ। किसानों ने बड़ी मेहनत करके फसल बोई थी। और फसल बहुत अच्छी थी ,परंतु जगह-जगह बाढ़ लाने वाली कुदरत ने यहां पर पिछले 10-12 दिनों से मुंह मोड़ रखा है और वर्षा ने होने कारण बाजार की फसल सूख रही है। सुखे के साथ-साथ कीड़े का रोग भी फसल को बर्बाद कर रहा है। इस प्रकार से किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। खाद बीज बहुत महंगा मिला है। अतः किस को हानि हो रही है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार को तुरंत प्रभाव से मुआवजा देना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा है कि 20 अगस्त को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत भोजावास गांव में आसपास के 5-7 गांव के किसानों से संपर्क करके उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में सुझाव जानेंगे। श्री शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने फैमिली आईडी और बीपीएल के नाम पर आम आदमियों को परेशान कर रखा है गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को राशन डिपो पर सरसों का तेल भी नहीं मिल रहा है ।अतः गरीबों को उनका सारा सामान सीकर से सिर्फ दिया जाए।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button