बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बालोतरा में 8 अगस्त को लगेगा विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल एवं महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त को विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर खूबचंद महावीरचंद डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित न्यू डागा हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया, बालोतरा में आयोजित होगा।
महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने शिविर के बैनर का विमोचन करते हुए आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे।
संरक्षक पारसमल भंडारी ने डॉ. विजय बंग के हड्डी रोग उपचार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर 8 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक न्यू डागा हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया, बालोतरा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बालोतरा केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, धर्मेश चोपड़ा, सचिव अशोक व्यास, उपाध्यक्ष गौतम दांती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, किशोर गोलेछा, मांगीलाल मालू, अरुण श्रीवास्तव, भंवरलाल भंडारी सहित महावीर इंटरनेशनल के सदस्य एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


