धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में 24 अगस्त को निकलेगी सर्व हिन्दू समाज की भव्य कावड़ यात्रा, वनखंडी महादेव मंदिर से होगा शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 6 अगस्त। सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में आगामी 24 अगस्त (सोमवार) को बालोतरा में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।
कावड़ यात्रा के संयोजक भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ सुबह 7 बजे वनखंडी महादेव मंदिर (चोंच मंदिर) से होगा। इसके बाद यात्रा मालियों की बगेची, आर्यवीर दल मैदान, हनवंत धर्मशाला, मनमोहन स्वीट होम, प्रथम पुलिया, मेन पचपदरा रोड और नगर परिषद होते हुए आंकड़िया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, युवा एवं भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रा में भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कावड़ यात्रा को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। सर्व हिन्दू समाज ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर यह कावड़ यात्रा बालोतरा शहर में धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनेगी।

Subscribe to my channel


