LIVE TVधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रात्ता कलां में बेटी ने फहराया तिरंगा 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली मंडी 15/08/2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राता कलां ने गत वर्षों की भाँति स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष भी बडी धूमधाम से मनाया । बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों व कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री. नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर गाँव के सरपंच (राता खुद) श्री प्रवीण कुमार जी,एस.एम.एल प्रधान श्री बलवन्त सिंह, शिक्षाविदश्री रमेश कुमार, समाजसेविका गीता सोनी, छोटूराम बोहरा ,वीरेंद्र रावजी ,समाज सेवी सतीश कुमार , सुरेश कुमार धर्माचँद शर्मा ,रामानंद शर्मा सहित गाँव के गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री सोमदत शर्मा प्रवक्ता ने कुशलतापूर्वक किया। गाँव के गणमान्य के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button