बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

स्वस्थ जीवन शैली, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली

संगोष्ठी में 12 शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने की सहभागिता

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

गंगाशहर, 19 नवंबर 2026। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य मुख्यालय, जयपुर के वार्षिक कार्यक्रमानुसार नेशनल ग्रीन कोर योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में स्थानीय संघ, गंगाशहर स्तर पर ‘स्वस्थ जीवन शैली जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली’ का आयोजन श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल, गंगाशहर में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती हेमलता जोशी ने बताया कि विशेषज्ञ वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर महत्वपूर्ण विचार रखे। नेचुरोपैथी एवं योगाचार्या श्रीमती डॉ. वत्सला गुप्ता ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेदाचार्या श्रीमती डॉ. नेहा दाधीच, पी बी एम चिकित्सालय, बीकानेर ने आयुर्वेदिक जीवनशैली के संबंध में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारी विस्तार के साथ साझा की। सी.ओ. (गाइड) श्रीमती मीनाक्षी भाटी ने स्काउट-गाइड आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। स्थानीय संघ, गंगाशहर के एडीसी (स्काउट) श्रीमान् डॉ. करनीदान कच्छवाह ने संबोधित करते हुए उपस्थितजनों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई, जबकि वरिष्ठ गाइडर विद्या पारीक ने स्वस्थ जीवन की शपथ ग्रहण कराई। स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उपप्रधान गिरिराज खैरीवाल ने कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए आयोजन का महत्व प्रतिपादित किया तथा सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को स्काउट स्कार्फ़ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल, डिसेंट किड्स, शांति विद्या निकेतन, श्री पूर्णेश्वर ज्ञान मंदिर, संत श्री तुलछाराम महाराज पाठशाला, ही सौ रामपुरिया विद्या निकेतन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (उदयरामसर), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (भीनासर), अमर ज्योति विद्या मंदिर, शान्ति बाल निकेतन, राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (सुजानदेसर) के स्काउट व गाइड तथा श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी संभागी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्र सिंह भाटी के असामयिक देहावसान हो जाने पर दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

———————

*स्वस्थ जीवन शैली एवं नशामुक्ति का संदेश देते हुए निकली रैली*

इसके पश्चात स्वस्थ जीवन शैली, नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली गई। रैली को सी.ओ. (गाइड) श्रीमती मीनाक्षी भाटी, एडीसी (स्काउट) स्थानीय संघ, गंगाशहर डॉ. करनीदान कच्छवाह, उपप्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभुदयाल गहलोत, सीनियर स्काउटर रमेश कुमार मोदी, के.के. खत्री, गौरीशंकर शर्मा इत्यादि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के आगे से रवाना होकर उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के पास ही संपन्न हुई।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button