ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
सेंट्रल मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, सड़क से हटाया अतिक्रमण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा सेंट्रल मार्केट में अतिक्रमण हटाने एवं सड़क की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।
सभापति डॉ. गुंजन खटाना के निर्देशानुसार तथा सभापति प्रतिनिधि श्री अजीत खटाना की उपस्थिति में नगर परिषद की टीम ने बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही सड़क की साफ-सफाई करवाकर आवागमन को सुगम बनाने के प्रयास किए गए।
गौरतलब है कि सेंट्रल मार्केट में शाम के समय दुकानों एवं बाजार में बढ़ती आवाजाही के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा यह अभियान चलाया गया।
सभापति डॉ. गुंजन खटाना के नेतृत्व में नगर परिषद शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। परिषद का उद्देश्य बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।
नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Subscribe to my channel


