अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट द्वारा तुलसी विवाह एवं कन्या विवाह का भव्य आयोजन, धार्मिक रस्मों के साथ शुरू हुआ उत्सव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
श्री बांके बिहारी सेवादल ट्रस्ट के तत्वावधान में तुलसी विवाह एवं कन्या विवाह का विशाल और भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत 18 नवंबर को विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी की रस्म संपन्न हुई।
आयोजन की अगली कड़ी में 19 नवंबर को मेहंदी की रस्म आयोजित की जा रही है, जबकि 20 नवंबर को महिला संगीत का भव्य कार्यक्रम होगा। वहीं, 21 नवंबर को तुलसी महारानी का विवाह उत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाएगा।
कथा व्यास परम श्रद्धेय श्री शिवम चतुर्वेदी जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन बेहद अद्भुत और भव्य होगा। इसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी विशेष संदेश देखने को मिलेगा।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ कन्या विवाह के माध्यम से सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी है। आयोजन को लेकर तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं।




Subscribe to my channel


