अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AM-8584 गैंग पर शिकंजा, सरगना अमन मीणा समेत 7 गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘आर्म्स क्लीन’ के तहत कार्रवाई, 14 अवैध हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद; पुलिस के अनुसार गैंग के इनामी बदमाश गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

बानसूर। कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने अवैध हथियारों और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आर्म्स क्लीन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन मीणा की कथित ‘AM-8584’ गैंग के सरगना समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में इनामी बदमाश भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कुल 14 अवैध हथियार, एक मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का मुख्य सरगना अमन मीणा सहित रितिक सुरेला, निखिल वाल्मीकि, विकास मीणा, तेजपाल ठाकुर समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 देशी कट्टे, 3 देशी पिस्टल और 1 देशी रिवॉल्वर बरामद की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button