उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में संविधान संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित, 26 नवंबर को स्कूलों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों के माध्यम से आयोजित होने वाले ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम को लेकर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विद्यालयों के संविधान क्लब के नोडल अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नोडल अध्यापकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। सचिव ने सभी अध्यापकों से कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

आगामी 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम ने बताया कि सुबह 9 बजे विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का पाठ कराया जाएगा। सुबह 9 बजे से 9:20 बजे तक निःशुल्क कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 9वीं एवं 10वीं के जूनियर वर्ग तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रधानाचार्य द्वारा लीगल कैडेट कॉर्प की घोषणा की जाएगी। वहीं, दोपहर 1 बजे दोनों वर्गों के प्रतियोगिता परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ शैलजा पाण्डेय एवं असिस्टेंट नीतिश कुमार श्रीवास्तव ने निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक परामर्श तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस बैठक में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 नोडल अध्यापकों ने हिस्सा लिया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं नोडल अध्यापकों से अपील की कि वे संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए विद्यार्थियों को संविधान, उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button