उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, प्राप्त की दवाएं

 

दिलीप कुमार। कलवारी बस्ती।

जिला चिकित्सालय बस्ती के सहयोग से कर्मी बुजुर्ग में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने दी चिकित्सकीय सलाह, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता

बहादुरपुर, बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी (TIS) की ओर से शुक्रवार को ग्राम कर्मी बुजुर्ग, विकासखंड बहादुरपुर, जनपद बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय बस्ती के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया और निःशुल्क दवाएं लीं।

शिविर में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित अन्य ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूध राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं समाजसेवी एवं अतिथि प्रेम त्रिपाठी की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक दूध राम ने ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी और उसके पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था और उसके पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। संस्था जिस तरह जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है, वह खुशी की बात है। ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलता है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ लोगों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है। इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने और समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जिला चिकित्सालय बस्ती, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के संयोजक अब्दुर रहीम ने आयोजन की तैयारियों एवं जनसंपर्क अभियान का समन्वय किया। कार्यक्रम में मार्केटिंग एवं प्रचार-प्रसार सहयोगी के रूप में मस्तान बुटीक (Mastan Boutique) ने सहयोग प्रदान किया।

संस्था की ओर से नियुक्त समन्वयक दिलीप कुमार ने कहा कि ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में जिला चिकित्सालय बस्ती की मोबाइल मेडिकल यूनिट से डॉ. दिव्यांशु चौधरी, फार्मासिस्ट अमित पाण्डेय एवं उनकी टीम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से डॉ. नीरज यादव, डॉ. शिवश्री, फार्मासिस्ट राजकुमार और वार्ड बॉय राजदेव यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।

इस अवसर पर संस्था के सचिव सच्चिदानंद शुक्ल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण पटेल, फ्रेंड्स ऑफ सोसाइटी के जयप्रकाश, सूरज चक्रवर्ती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button