जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

मेंढर में सड़क हादसा: दो नाबालिगों समेत तीन घायल, SDH मेंढर में उपचार जारी

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

मेंढर

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मेंढर के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिगों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (SDH) मेंढर पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान मोहम्मद रफीक (पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी कालाकोट) तथा उनकी दो बेटियों—अफसाना कौसर (12 वर्ष) और फरजाना कौसर (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. गजाला चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दे दिया गया है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button