बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रही है भाजपा:-बांठिया
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पंचायतीराज चुनाव जालोर जिला प्रभारी गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पंचायतीराज चुनाव संबंधी संगठनात्मक बैठक में भाग लिया।
बांठिया ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप चाहर एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं चुनावी प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरकर विजय सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, श्रवण बगड़ी, पंचायतीराज चुनाव संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, जालोर जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


