बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
डाइट स्तर पर आयोजित हुई अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
**डाइट स्तर पर आयोजित हुई अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता’जैसलमेर,* आरएससीईआरटी एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट जैसलमेर में प्रथम वर्ष के डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए ‘अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रभावी शिक्षण कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में डाइट के 47 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार की। प्रतिभागियों की सामग्री का मूल्यांकन जूरी के सदस्य मधु चारण, रेवंताराम, ओमप्रकाश जी ,अजय कुमार पुरोहित एवं प्रताप सिंह राठौड़ द्वारा शैक्षणिक उपयोगिता, सृजनात्मकता, नवाचार एवं कक्षा-कक्ष में प्रयोग की संभावनाओं के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – युधिष्ठिर, द्वितीय राजल तथा तृतीय स्थान विकास ने प्राप्त किया।
डाइट स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी राज्य स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर विद्यार्थी अपनी तैयार सामग्री की शैक्षणिक उपयोगिता एवं कक्षा-कक्ष में उसके प्रयोग का प्रदर्शन करेंगे।
यह पहल भावी शिक्षकों में ‘अनुपयोगी से उपयोगी’ की सोच, नवाचार एवं अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में प्रताप सिंह राठौड़, गोविन्द राम गर्ग एवं कार्यवाहक डाइट प्रिंसिपल दरिया बारेठ एवं संतोष कुमार जी के साथ समस्त ज्यूरी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel


