बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीगंगानगर में लायंस इंटरनेशनल के रीजन पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित सम्मानित

लायंस सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश नागपाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया सम्मान, उपस्थित सदस्यों ने दी बधाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

श्रीगंगानगर, 14 अक्टूबर। लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-1 के रीजन-9 के पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित को श्रीगंगानगर के एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश नागपाल, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स एवं एरिया लीडर कमल कुक्कड़ ने घनश्याम राजपुरोहित को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा, प्रांतीय सचिव केवल सचदेवा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्याम गोस्वामी, रीजन कोषाध्यक्ष परविंदर लूना, क्लब अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा तथा क्लब सचिव सचिन कुमार कुक्कड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस दौरान उपस्थित सभी लॉयन पदाधिकारियों ने घनश्याम राजपुरोहित को सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button