उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मुख्य राजस्व अधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, निर्माणाधीन तोरण द्वार का किया निरीक्षण 

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

*बस्ती, 10 अक्टूबर 2026 (सू .वि )* आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्माणाधीन तोरण द्वार का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर नियमित सफाई कराई जाए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button