बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। गांधी जयंती के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को गंगाशहर स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में पत्रकार, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर फाउंडेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी तथा शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, स्पोर्ट्स मीडिया, फोटो जर्नलिज्म एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि फाउंडेशन खेल एवं फिटनेस के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशा मुक्ति जागरूकता, युवा सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम खेल, युवा, मीडिया और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है।

फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने बताया कि कार्यक्रम में फाउंडेशन की आगामी पहल “Mission Play to Profession – खेल से करियर तक” को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में खिलाड़ी के साथ-साथ कोचिंग, फिटनेस, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, रेफरी और स्पोर्ट्स मीडिया जैसे विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

निशा लिम्बा ने कहा, “हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल खेल के मैदान तक लाना नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से उनके भविष्य और करियर की संभावनाओं से जोड़ना है।”

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अतिथि स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह एवं मीडिया समन्वय को लेकर टीम द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button