बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान बालोतरा की ओर से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अमृत राम जी महाराज के पावन सानिध्य में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद बालोतरा के नव निर्वाचित सभापति योगेश गहलोत, उपसभापति कांतिलाल हुन्डिया सहित विभिन्न पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान सभापति योगेश गहलोत, उपसभापति कांतिलाल हुन्डिया, पार्षद भंवरलाल भाटी, जैसाराम बारूपाल, जसोल नगर पालिका के पार्षद राजू सेजू, देवी कुमारी सोडा, रमकू देवी तीरगर, मोहम्मद अयूब तथा पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति योगेश गहलोत ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, महासचिव गोविंद मेघवाल, नेशनल अवार्डी सालगराम परिहार, प्रवक्ता मालाराम बागुड़ी, मालाराम बारूपाल, मोहनलाल, गोवर्धन नाहर, मीठालाल जयपाल, ओमप्रकाश बॉस, मोटाराम बॉस, प्रधानाचार्य नारायण राम गेवा, अचलाराम चौहान, पंकज नाहर, मदन बारूपाल, मोटाराम, हरिराम जसोल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button