बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान बालोतरा की ओर से मेघवाल समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे रणजीत आश्रम बालोतरा में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष एवं रणजीत आश्रम बालोतरा के परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अमृत राम जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा।

समारोह में नव निर्वाचित नगर परिषद बालोतरा सभापति योगेश गहलोत, उपसभापति कांतिलाल हुन्डिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन चोपड़ा, समाज के नवनिर्वाचित नगर पार्षद भंवरलाल भाटी एवं जैसाराम बारूपाल, जसोल नगर पालिका के पार्षद राजूराम सेजू, कुमारी देवी सुपुत्री डायराम सोढ़ा तथा समदड़ी के पार्षद विक्रम कुमार बुनकर को विजय प्राप्त करने पर संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के प्रवक्ता मालाराम बागुंडी ने मेघवाल समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

स्थान: रणजीत आश्रम, बालोतरा

दिनांक: 28 सितंबर 2026

समय: दोपहर 3:00 बजे

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button