बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आयकर ऑडिट व ट्रस्ट ऑडिट की समय सीमा 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार के वित्त मंत्री से आयकर ऑडिट रिपोर्ट, ट्रस्ट ऑडिट रिपोर्ट एवं संबंधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की निर्धारित समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
सीए ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि वर्तमान में करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आयकर ऑडिट एवं रिटर्न दाखिल करने के संबंध में समय सीमा को लेकर व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में करदाताओं और कर पेशेवरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को समय सीमा में आवश्यक विस्तार देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन, मरुधरा टैक्स बार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों की ओर से भी आयकर विवरणी एवं ऑडिट से संबंधित समय सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 किए जाने का अनुरोध किया गया है।
बांठिया ने वित्त मंत्री से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कम से कम टैक्स ऑडिट एवं ट्रस्ट ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि समय सीमा बढ़ने से करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने तथा निर्धारित विवरणियां समय पर दाखिल करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने भारत सरकार से करदाताओं एवं टैक्स प्रोफेशनल्स की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

Subscribe to my channel


