बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बीकानेरी कलाकार सीजन-5: ‘नशा नहीं, हुनर चुनो’ थीम के साथ 4 अक्टूबर को होंगे मेगा ऑडिशन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी प्रतिभा को सही मंच और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेरी कलाकार सीजन-5 – 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “नशा नहीं, हुनर चुनो” रखी गई है। बीकानेरी कलाकार टीम की ओर से आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता युवाओं को कला, हुनर और सकारात्मक अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक पहल है।

प्रतियोगिता के माध्यम से बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में डांस, मॉडलिंग और एक्स फैक्टर जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए प्रतिभागी आगे की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और चयनित प्रतिभाओं को ग्रैंड फिनाले, बीकानेर में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में कुल 1 लाख रुपये का कैश प्राइज रखा गया है।

इस अभियान को एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा भी प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम की टीम में राजीव सर – Eminent Speaker, नीलम मैम – Featured Speaker, दीपिका बोथरा – Team Head तथा जावेद हसन – Team Coordinator की भूमिका रहेगी।

4 अक्टूबर को बीकानेर में मेगा ऑडिशन

बीकानेरी कलाकार सीजन-5 के मेगा ऑडिशन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन का आयोजन Millennium Hotel, नोखा रोड, गंगाशहर, बीकानेर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र इस प्रकार हैं:

  • Dance

  • Modeling

  • X Factor

वहीं प्रतिभागियों के लिए Junior एवं Senior श्रेणियां रखी गई हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म R Mobile Store, पंचशती सर्किल, Akhada Fitclub, गंगाशहर और नोखा में उपलब्ध हैं।

रजिस्ट्रेशन और प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर:

8290945271 | 7849904425 | 9772448689

प्रतियोगिता से जुड़ी अपडेट के लिए Instagram पर @bikanerikalakar को फॉलो किया जा सकता है।

आयोजकों ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा और हुनर को सकारात्मक दिशा दें। अभियान का संदेश है— “नशा नहीं, हुनर चुनो — युवाओं को हुनर, कला और सकारात्मक अवसरों से जोड़ें।”

आयोजक: BIKANERI KALAKAR TEAM
Powered By: BIKAJI
Co-Powered By: ARTENO | JAI BHIKSHU PLYWOOD | CHARU’S JEWEL BOX

विशेष धन्यवाद: Bikalal – Press Conference Venue Partner

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button