बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बांठिया ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

जयपुर में आयोजित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। बांठिया ने दादिया ग्राम जयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार एवं अंत्योदय की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

            इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के एक दिवसीय जयपुर प्रवास के अंतर्गत दादिया ग्राम में आयोजित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रदेशभर से हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में निर्वाचित भाजपा के सभापति, उपसभापति एवं पार्षदगण सहित पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, निकाय प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए

जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता को लेकर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूत भूमिका और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया।कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण एवं संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान नगर निकाय चुनावों में भाजपा की विजय के लिए समर्पित भाव से परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से अभिनंदन एवं धन्यवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए आगामी चुनावों में भी इसी एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।बैठक में आगामी पंचायती

राज चुनावों को लेकर भी संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं

को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button