अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आटीएफ) एमटी 200, ड्रीम हाऊस,जयपुर (राजस्थान) टेनिस टूर्नामेंट 2026 में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय बने उपविजेता
Hem Kumar Pandey of Haldwani became the runner-up in the International Tennis Federation (ITF) MT 200, Dream House, Jaipur (Rajasthan) Tennis Tournament 2026.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
जयपुर… 19 सितंबर से 24 सितंबर तक चली आटीएफ टेनिस प्रतियोगिता एमटी 200 में 65+ आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में हल्द्वानी निवासी हेम कुमार पांडेय(उत्तराखंड प्रदेश) व भारत लाल,लखनऊ (उत्तरप्रदेश) बने उपविजेता।

सुरेश मुरथाटी,हैदराबाद(आंध्रप्रदेश) व ललित शर्मा,जयपुर (राजस्थान) ने रोमांचक मैच के सुपर टाई ब्रेक में 6-4,4-6,10-5 से पराजित कर फाइनल मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली, हेम कुमार पांडेय व भारतलाल उपविजेता रहे। सात दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में भारत के अतिरिक्त जापान के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही की पूरे भारत के विभिन्न शहरों जैसे कोलकता, मुंबई, दिल्ली, अमृतसर, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, गुडगांव, नैनीताल,भरतपुर,चंडीगढ व जापान आदि के कुल लगभग 150 खिलाड़यों ने प्रतिभाग किया। कोर्ट का रखरखाव व अन्य व्यवस्था बेहतर रही, अतः एसा प्रतीत होता है कि संभवतया अगले वर्ष यह टूर्नामेंट आटीएफ एमटी 400 में अपग्रेड हो सकता है। अन्य खिलाड़ी राज दत्त(दिल्ली) को मुंबई के संजय कुमार ने सीधे सैटों में 6-3,6-4 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की।

65+ सिंगल्स इवेंट में पवन जैन, सिबु मैथ्यू (दोनो दिल्ली)को सिंगल्स इवेंट में पराजित कर विजेता बने।40+ आयुवर्ग में दिल्ली के सवरणजीत सिंह ढोढी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सिंगल्स व डबल्स इवेंट के दोनो फाइनल मैच जीत कर अपना परचम लहराया। इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर सुमित गुप्ता जबकि आटीएफ सुपरवाइजर सेजल जे0 केनिया रही।
Subscribe to my channel


